फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भासपा कार्यकर्ता और लेखपालों में कहासुनी

भासपा कार्यकर्ता और लेखपालों में कहासुनी

Fri, 13 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
भासपा कार्यकर्ता और लेखपालों में कहासुनी
बलिया। बांसडीह तहसील में लेखपालों की मीटिंग के दौरान जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र को छोड़ने में देरी को लेकर गुरुवार शाम को भासपा कार्यकर्ता व लेखपालों में मारपीट हो गई। जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के आह्वान पर बांसडीह तहसील परिसर में लेखपाल द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना देर रात चलता रहा। उपजिलाधिकारी बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी की पहल पर देर रात लेखपालों की मांग पर एफआईआर दर्ज करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को गोंड जाति का तहसील पर धरना चल रहा था की इस बीच लेखपालगण तहसील के मीटिंग हाल में बैठे थे। इस बीच में भासपा नेता गजेंद्र राजभर के साथ कुछ और नेतागण जाति प्रमाणपत्र को छोड़ने में देरी होने को लेकर तहसील अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह से बात करने लगे और बात करते करते दोनों आपस मे भिड़ गए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अभी हम लेखपालों की मीटिंग चल रही है। आप बाद में बात कीजियेगा। तब तक लेखपाल व नेताओं में बहस व हाथापाई शुरू हो गई। देखते देखते यह मामला विकराल रूप ले लिया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई । लेखपाल लोग नेताओं की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए । उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर देररात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने तहसील अध्यक्ष निर्भय नारायन सिंह के तहरीर पर तीन नामजद गजेंद्र राजभर, लालजी राजभर व नरेंद्र राजभर व 10 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 504, 506, 353, 427, 379 के तहत सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार, अभिलेख फाड़ने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed