{"_id":"5cd85150bdec22076b5ef2c4","slug":"81557680464-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बालू लदा ट्रेलर टकराया, 12 घंटे तक रहा आवागमन बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में बालू लदा ट्रेलर टकराया, 12 घंटे तक रहा आवागमन बाधित
रेवती। थाना क्षेत्र के मूनछपरा गांव के सामने रेवती-बैरिया मार्ग पर रविवार को भोर में लाल बालू लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गया। इसके चलते सड़क जाम लग गया हैै और धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दिन भर राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे। करीब 12 घंटे के बाद पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाया तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब चार बजे बैरिया की तरफ से आ रहा लाल बालू लदा ट्रेलर रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर मूनछपरा गांव के सामने असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पंक्चर होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बीच सड़क क्षतिग्रस्त ट्रेलर के खड़े हो जाने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दोनों तरफ करीब दो किमी तक जाम लग गया। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने क्रेन तथा ग्रामीणों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को किसी तरह सड़क से हटाया तब शाम चार बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।