फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मृत युवक के परिजनों ने सिनेमा हाल व थाने के सामने किया सड़क जाम

मृत युवक के परिजनों ने सिनेमा हाल व थाने के सामने किया सड़क जाम

Sat, 08 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मृत युवक के परिजनों ने सिनेमा हाल व थाने के सामने किया सड़क जाम
बांसडीहरोड/सहतवार(बलिया)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में दो दिसंबर की रात में हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को शव लाए जाने के पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी बीच एक वृद्ध शव देखते ही अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और युवक के शव को लेकर सहतवार-स्टेशन मार्ग स्थित सिनेमा हाल तथा सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित थाने के सामने रख कर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सहतवार एसओ, रेवती एसओ, बांसडीहरोड, बांसडीह कोतवाली, पीएसी, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और जाम करने वालों को आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्घ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब छह घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में दो दिसंबर की रात एक ही स्वजातीय बंधुओं के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें संजय पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया था। जिसकी वाराणसी में इलाज के दौरान छह दिसंबर की रात मौत हो गई। इसके बाद परिजन युवक का शव लेकर शुक्रवार की देर रात घर पहुंचे, वहां कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह युवक का शव देखने के लिए पड़ोसी दिव्यांग ओमप्रकाश राम (55) पहुंचा, जहां शव देखते ही वह अचेत होकर गिर गया। जिसे पास मौजूद लोग लेकर पीएचसी सहतवार गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए युवक के शव को लेकर करीब छह से आठ बजे तक सहतवार-स्टेशन मार्ग स्थित सिनेमा हाल के पास रख जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सहतवार एसओ व चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की 10 दिन के अंदर गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। लेकिन आक्रोशित लोग ठेले पर युवक का शव लेकर सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित सहतवार थाने के सामने पहुंचे यहां भी सड़क जाम कर दिये। सूचना मिलते ही सहतवार एसओ, रेवती एसओ, बांसडीहरोड, बांसडीहं बोतवाली, पीएसी, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह पहुंच जामकर्ताओं को काफी समझाया, लेकिन जामकर्ता एसपी को बुलाने पर अड़े हुए थे। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed