{"_id":"5be08b65bdec22698f4cbf75","slug":"81541442405-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुग्गी पिटवाकर पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर नोटिस किया चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुग्गी पिटवाकर पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर नोटिस किया चस्पा
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बसारीकपुर गांव में विगत कुछ माह पूर्व हुए मारपीट के मामले में शामिल अभियुक्तों की तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी, लेकिन अभियुक्त गण न्यायालय हाजिर नहीं हो रहे थे। जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सिकंदरपुर पुलिस सोमवार को खरीद गांव पहुंचकर पूरे गांव में मुनादी कराई एवं अभियुक्तों के घर पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया।
कुछ माह पहले बसारीकपुर गांव निवासी सोने लाल पुत्र रामलाल को खरीद गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया था। पुलिस कई बार अभियुक्तों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार चल रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने अभियुक्त गण चंचल यादव पुत्र फूलचंद यादव, अरविंद यादव उर्फ मर्दाना यादव पुत्र शंभू यादव, रामलाल पुत्र हरदेव यादव, सुरेंद्र पुत्र जीउत यादव के घरों पर 82 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट के निर्देश के क्रम में पुलिस ने सोमवार को गांव में डुग्गी व एनाउंस कराकर अभियुक्तों के घरों पर नोटिस चस्पा किया। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव ने बताया कि अभियुक्त तत्काल न्यायालय में हाजिर नहीं होते है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।