फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शव रख मार्ग पर लगाया जाम

शव रख मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 15 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शव रख मार्ग पर लगाया जाम
नगरा। क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित अनुराग गैस एजेंसी के कैशियर की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार की सुबह शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर करीब साढ़े चार घंटे बाद जाम समाप्त कराए।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कैशियर नंद किशोर की गुरुवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कैशियर के शव को लेकर बलिया चली गई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस ने कैशियर की पत्नी रीता देवी की तहरीर पर हत्या और लूट का मुकदमा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज किया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद कैशियर का शव शुक्रवार को भोर में ज्यो ही घर पहुंचा तो मौतम फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण महिला और पुरुष इक्कठा हो गए और ग्रामीण परिजनों के साथ शव को लेकर नगरा भीमपुरा मुख्य मार्ग के तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने इन्हें मुख्य मार्ग पर आने से रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं माने और नगरा भीमपुरा मार्ग के इंग्लिशिया गांव के पास सड़क पर उतर आए। शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया तथा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण पूर्व मंत्री घूरा राम के आने की जिद पर अड़े थे। उधर, जाम की सूचना पर एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह, सीओ रसड़ा केपी सिंह, एसडीएम बेल्थरारोड, तहसीलदार रसड़ा के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने जाम पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो पूर्व मंत्री घूरा राम को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। दोपहर में जाम स्थल पर पूर्वमंत्री घूरा राम पहुंचे तो ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मृतक की पत्नी को एजेंसी पर काम, दोनों बच्चों की पढ़ाई और बेटी की शादी का खर्च वहन करने के साथ सवा लाख रुपया देने का वादा किया। वहीं प्रशासन द्वारा किसान बीमा दुर्घटना का लाभ देने के वादे के साथ ग्रामीणों ने रोड जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed