फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Wed, 14 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
दुबहर/सिकंदरपुर। दो थाना क्षेत्रों में बुधवार की सुबह अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओें में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे उस समय हुए जब दोनों सुबह की सैर के लिए निकले थे। वृद्धा को कमांडर जीप ने धक्का मारा जबकि युवक तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

दुबहर : शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी पंडित सुधाकर मिश्रा की पत्नी राधिका मिश्रा 65 रोजाना की तरह टहलने के लिए सुबह घर से निकली थी। वह सड़क पार कर रही थीं कि बलिया की ओर से तेज गति से आ रही कमांडर जीप ने उन्हें धक्का मार दिया। जिसे वह गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस से कई बार बैरिकेडिंग की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

सिकंदरपुर : थाना क्षेत्र के करमौता गांव के समीप बुधवार की सुबह टहलने गए एक 28 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। कस्बा के मुहल्ला डोमनपुरा निवासी 28 वर्षीय गुड्डू पांडेय प्रतिदिन की भांति बुधवार की भोर में टहलने हेतु सिकन्दरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर निकला था करमौता गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed