{"_id":"5a468f984f1c1b193e8bb81d","slug":"81514573720-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूट जाने से पाइप जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार टूट जाने से पाइप जलकर राख
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। जल निगम के स्थानीय केंद्र पर गुरुवार को देर रात विभिन्न केंद्रों पर जमीन के अन्दर बिछाये जाने के लिए रखे प्लास्टिक के पाइपों पर बिजली का तार टूट कर गिर जाने से पाइप जलकर राख हो गये। अवर अभियंता के अनुसार पाइपों की कीमत 7.67 लाख रूपये हैं। विभाग ने इस केंद्र को जलकल खंडीय भंडार बना रखा है । इसी कारण यहां पाइपों समेत निगम के काफी सामान रखे गयें हैं । यहीं से जिस केंद्र को जिस सामान की जरूरत होती है भेजी जाती है। इसी क्रम में यहां पाइपों का भंडारण किया गया है। गुरुवार को रात के करीब 9 बजे केंद्र परिसर के उपर से गुजर रही 11हजार की विद्युत लाईन का एक तार टूट कर तार के नीचे रखे करीब 3 ट्रक प्लास्टिक पाइपों पर गिर पड़ा । तार के गिरने के साथ ही पाइप धू-धू कर जलने लगा। परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग से लगायत फायर ब्रिगेड और थाना सुखपुरा को दी। इसबीच पड़ोस के लोग भी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम के साथ विभागीय अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पूर्व ही लगभग तीन ट्रक पाइप जल चुके थे फिर भी ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग को शांत कर बगल मे रखे पाइपों के बड़े स्टाक को जलने से बचाया। अवर अभियंता सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस अग्निकांड मे 75 एमएम के 2500 मीटर एवं 63 एमएम के 5800 मीटर प्लास्टिक के पाइप जलकर नष्ट हो गयें हैं ।
विज्ञापन