फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मंदिर से सोने के आभूषण चोरी

मंदिर से सोने के आभूषण चोरी

Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से सोने के आभूषण चोरी
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत के हरिशंकरी मंदिर से चोरों ने बीती रात सोने के आभूषण चुरा लिए। आहट होने पर मंदिर के बगल में अपने दरवाजे पर सो रहे ग्रामीणों के जगने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और तहकीकात में जुट गई।
विज्ञापन

शिवपुर कपूर दियर पंचायत के नारायण राय के डेरा पुरवा में इसी साल दशहरे में नव निर्मित हरिशंकरी मन्दिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उसी समय ग्रामीणों ने मूर्ति पर सोने के गहने पहनाये थे। रोज की भांति पूजा व आरती कर मंदिर में ताला लगा दिया गया था। बुधवार की रात चोरों ने मंदिर पर लगे सोलर लाइट का तार काटा और बगल में पोल पर लगे बल्ब को बुझा दिया। अंधेरा हुआ तो चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और मूर्ति से सोने का हार व मांगटीका चुरा ले गए। इसी दौरान मन्दिर में रखी धूपदानी गिर गई, जिसके आवाज से बगल में ही अपने दरवाजे पर सो रहे रिद्धि सिंह की नींद खुल गई। आवाज सुनकर चोर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed