{"_id":"59b817a94f1c1bf67f8b6570","slug":"81505236905-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने आधार मांगा तो शिक्षक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभाग ने आधार मांगा तो शिक्षक ने दिया इस्तीफा
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्र में शिक्षक अनुपस्थित रहकर भी हर माह तनख्वाह उठा रहे हैं। एक शिक्षक से जब आधार कार्ड लिंक करने के लिए विभाग ने ब्यौरा मांगा तो उक्त शिक्षक ने इस्तीफा दे दिया।
बैरिया खंड शिक्षा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के अध्यापक अजीत कुमार विगत छह माह से व प्राथमिक विद्यालय नौरंगा के शिक्षक संजय कुमार विगत कई महीनों से अनुपस्थित हैं, इन शिक्षकों का हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थित भी लग रहा है, बावजूद दोनों शिक्षक हर माह वेतन उठा रहे हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि प्राथमिक विद्यालय चक्की नौरंगा के शिक्षक महेश गुप्ता विगत तीन वर्षों से अनुपस्थित रहने के बावजूद भी हर माह का वेतन उठा रहा था, लेकिन लिंक करने के लिए जब विभाग ने आधार कार्ड मांगा तो इस्तीफा दे दिया। इस बाबत पूछे जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि गंगापुर के शिक्षक अजीत कुमार व नौरंगा के शिक्षक संजय कुमार की सेवा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी कर रहा हूं, जबकि चक्की नौरंगा के शिक्षक महेश गुप्ता से तीन वर्ष का वेतन रिकवरी के लिए आदेश किया जा रहा है।