फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दूकानों का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान उड़ाया

दो दूकानों का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान उड़ाया

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो दूकानों का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान उड़ाया
बैरिया। थाना अंतर्गत मधुबनी बाजार में सोमवार की रात दो दूकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। चोरों दूकानों से निकाले गए कैश बाक्स को पास के ही लालबाबू सिंह के गड्ढे में फेंक दिया। सुबह लोगों को चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पहली चोरी की घटना पवन सिंह के कटरे में श्याम कम्युनिकेशन सेंटर की है, ताला और दरवाजा काटकर दुकान में घुसे चोर तीन मोबाइल सेट, लैपटॉप और कैश बॉक्स जिसमें लगभग 15हजार था और जरूरी कागजातों की फाइल चोर चुरा ले गए। श्याम कम्युनिकेशन से कुछ ही दूरी पर राजू मौर्या के रवि खाद भंडार का दरवाजा तोड़ कर घुसे चोर दुकान में के तीन कैश बॉक्स उठा ले गए। जिसमें 7000 के सिक्के और लगभग 20 हजार नोट थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed