फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लड़की बरामद, थाने में काटा घंटों बवाल-11-AZM

लड़की बरामद, थाने में काटा घंटों बवाल-11-AZM

Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
लड़की बरामद, थाने में काटा घंटों बवाल-11-AZM
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के गांव से पखवारे भर पूर्व प्रेमी के साथ भागी युवती को पुलिस ने सोमवार को बलिया शहर से बरामद कर लिया। थाने से उसे मेडिकल के लिए निजी वाहन से अस्पताल भेजा रहा था कि युवती के घरवाले ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए और निजी गाड़ी से अस्पताल भेजने तथा प्रेमी के न पकड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए वहां हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक तथा सीओ बाँसडीह राम लखन सरोज, पूर्व विधायक भगवान पाठक आदि मौके पर पहुंच गए और लोगों को काफी समझाया पर लोग जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान किसी ने पत्थर मार कर निजी वाहन का शीशा तोड़ दिया। भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ दिया। बाद में युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव से गत चार जून को गांव के ही दो युवकों द्वारा एक युवती को भगाए जाने का आरोप लगाते हुए युवती परिवारीजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उसे नाबालिग बताया गया था। सोमवार को पुलिस ने युवती को बलिया शहर से बरामद कर लिया। थाने लाकर लिखापढ़ी के बाद शाम चार बजे पुलिस निजी वाहन से उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी। इसकी सूचना पा कर युवती के घरवाले ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए । मेडिकल के लिए निजी वाहन से भेजने पर ऐतराज जताते हुए पुलिस पर मामले में लीपापोती करने तथा प्रेमी युवक से मिले होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि मेडिकल में दुष्कर्म की बात सामने आती है तो आरोपी से युवती की शादी करा दी जाए। हंगामे की सूचना पर सीओ बांसडीह राम लखन सरोज सहित कई थानों की फोर्स आ गई। मनियर चेयरमैन संजय सिंह, युवा नेता गोपाल जी, मुनि सिंह आदि संभ्रांत लोग भी पहुंच गए और लोगों को समझाने प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने पत्थर मार कर निजी वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस पर पुलिस लाठियां भांजने लगी और भीड़ को खदेड़ दिया। सीओ बाँसडीह राम लखन सरोज ने बताया कि युवती को बलिया शहर के एक मुहल्ले से बरामद किया था। उसे मेडिकल के लिए भेजा रहा था तभी लोग मनियर थाने में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पत्थर बाजी की कोशिश हुई तो पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को तितर बितर किया। युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया है। कल उसका मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed