{"_id":"5ba93366867a557ebf6cc6f7","slug":"71537815398-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर में टहलने गई महिला से युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोर में टहलने गई महिला से युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बलिया (मनियर)। रविवार की भोर में घर से टहलने निकली गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। इसी बीच सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी एक युवक बालूपुर मार्ग होते हुए सिकंदरपुर बाइक से जा रहा था। महिला को अकेला देख उसकी नियत खराब हो गई और उसने महिला को धान के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध में शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने युवक को पेड़ में बांध कर पीटा। हालांकि पुलिस ने पेड़ में बांधने की बात से इंकार किया है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह बताया कि युवक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा तथा पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
हालांकि एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि महिला के साथ केवल मारपीट और छेड़खानी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म की बात आई तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।