फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सोने की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

सोने की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Tue, 18 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोने की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
बलिया (खेजुरी)। बाजार स्थित स्वर्ण की दुकान में रविवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने एवं 30 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दुकान स्वामी को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय बाजार में शिवमुनि प्रसाद स्वर्णकार की शुभम आभूषण कला केंद्र के नाम से दुकान है। जिसे करीब चार माह पूर्व ही खोला गया था। पीड़ित दुकानदार ने बताया गया सुबह आठ बजे जब दुकान खोलने के लिए हम पहुंचे और दुकान का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गहना रखने वाली अलमारी खुली पड़ी है और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी एवं नकदी रुपया गायब था। बताया कि चोर दुकान के पीछे नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके पूर्व छत पर जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर दिवार में नकब लगाया। बताया कि ढाई किलो चांदी, 30 ग्राम सोना और 30 हजार रुपये नगदी चोरों ने गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed