{"_id":"5aa81b804f1c1bbd758b56a5","slug":"71520966528-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने उजियार गांव में हो रहे कार्य को रोकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने उजियार गांव में हो रहे कार्य को रोकवाया
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड सोहांव के उजियार गांव में नरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्य को दो मनबढ़ों द्वारा जबरिया रोक दिया गया। वहीं कार्य कर रहे मजदूरों को गाली-गलौज देते हुए खदेड़ दिया गया। साथ ही रोजगार सेवक हेमंत राय को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी सूचना रोजगार सेवक ने बीडीओ को दी। जिसके बाद बीडीओ ने नरहीं थाने में अभियुक्तों के विरूद्घ नरहीं थाने में तहरीर दिया।
विकास खण्ड सोहांव के उजियार गांव में कार्य योजना में सम्मिलित मनरेगा योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्य को सचिव विनोद यादव व रोजगार सेवक हेमंत राय द्वारा बुधवार को कराया जा रहा था। इसीबीच कि गांव के ही दो मनबढ़ दो युवक पहुंचे और गाली-गलौज देते हुए कार्य को जबरन बंद करा दिया। वहीं रोजगार सेवक हेमंत राय को धमकी दिया कि अगर कार्य यहां पर तुम कराने आ गए तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद कार्य कर रहे मजदूरों को भी खदेड़ दिया। तत्पश्चात सचिव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भी अभद्रता करते हुए अनाप-शनाप शब्दों से उन्हें भी धमकाया। रोजगार सेवक हेमंत राय और सचिव विनोद यादव ने अपने बीडीओ को घटना की सूचना दिया। जिन्होंने नरही थाने में तहरीर दिया।