फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पड़ोसी के घर में फंदे पर लटका मिला शव

पड़ोसी के घर में फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 16 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के घर में  फंदे पर लटका मिला शव
थाना क्षेत्र के कारो गांव में शनिवार को शाम को 18 वर्षीय युवक ने पड़ोसी के घर में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, संजय माली के 18 वर्षीय पुत्र नितिन माली का पड़ोस में राजन नाई के घर आना जाना था। राजन नाई के घर के पीछे खपरैल का मकान था, जहां शनिवार की शाम टूटी धरन में रस्सी से लटकी नितिन की लाश मिली। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शैलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद पता लग पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed