{"_id":"594ffc634f1c1b52478b4606","slug":"71498414179-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू हत्याकांड: डेढ़ माह बाद भी चेयरमैन पुलिस के पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजू हत्याकांड: डेढ़ माह बाद भी चेयरमैन पुलिस के पकड़ से दूर
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। व्यापारी राजेश उर्फ राजू हत्याकांड के मामले में पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी बांसडीह चेयरमैन सुनील सिंह बबलू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस अधीक्षक ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया है। इसके अलावा उसके घर पर कुर्की की भी नोटिस चस्पा की गई। बावजूद पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
मालूम हो कि बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला निवासी राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या एक मई की देरशाम उत्तर टोला निवासी संतोष सिंह के दरवाजे पर कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र हिमांशु गुप्ता के तहरीर पर बांसडीह चेयरमैन सुनिल सिंह उर्फ बब्लू, उनके छोटे भाई व ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह, किशोर तुरहा, संतोष सिंह, पप्पू तिवारी, बब्लू सिंह आदि के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा गठित टीम ने जगह-जगह दबिश दिया।
इसमें विफल होने पर कोर्ट से कुर्की का आदेश पुलिस ने जारी करवाकर कस्बा में डुग्गी पीटकर आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किया। इसकी जानकारी होने पर आरोपी बब्लू सिंह, पप्पू तिवारी, ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह व किशोर तुरहा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब भी आरोपी चेयरमैन सुनिल सिंह बबलू फरार चल रहे हैं। जिनके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन डेढ़ माह से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर हैं।