{"_id":"5bbe4377867a55284559d810","slug":"61539195767-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (दुबहर)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गोरख यादव के करीब एक सप्ताह पहले रहस्यमय ढंग से लापता होने व उनकी हत्या की आशंका के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि इसके मद्देनजर पुलिस ने कई इलाकों में जाकर गोरख यादव के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
बताया जाता है कि पिपरा निवासी गोरख चार अक्तूबर से लापता हैं। जबकि पांच अक्तूबर की शाम उनके घर के बगल में स्थित एक धान के खेत में उनका चप्पल, मोबाइल तथा कुछ खून के छींटे दिखाई दिए। चप्पल एवं मोबाइल की शिनाख्त गोरख के भाई ने की थी। उसी दिन से कई थाने की पुलिस पिपरा गांव के साथ ही आसपास के गांव के गड्ढों, कुओं, खेतों में जाकर गहनता से तलाशी ली थी। लेकिन युवक का कहीं अता-पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने लापता युवक के छोटे भाई मुन्ना यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया और इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। इसको लेकर के पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लापता युवक के भाई मुन्ना यादव का दावा है कि उनका भाई सुरक्षित है और गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें कहीं छिपा कर रखा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा करे और मेरे भाई को सुरक्षित लाएं।
इस बाबत सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी हुई है। जगह-जगह दबिश भी दी जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।