{"_id":"5bb512e2867a557ed57186ff","slug":"61538593506-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के नगवा अखार ढाला स्थिति पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। गाजीपुर जिले के करीमुदिनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर डेहमा निवासी शंभू नाथ तिवारी पुत्र स्व. धर्मदेव तिवारी(70) जो बिहार प्रांत के गया जनपद से पिंडदान के बाद वापस बस से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान बुधवार की सुबह अखार ढाला स्थित पेट्रोल पंप पर बस को रोककर लोग शौच आदि करने के लिए उतरे थे। इस दौरान धर्मदेव भी नित्य कर्म करने के लिए गए और वापस लौटते समय बैरिया की तरफ जा रही पिकअप की चपेट में आ गए। घटना के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। कुछ देर के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इसके बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।