{"_id":"5b2bedd44f1c1bf86e8b927b","slug":"61529605588-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष अब भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष अब भी फरार
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में बुधवार की सुबह क्रिकेट के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हुए थे। जिसमें श्रीपुर निवासी धर्मेंद्र साहनी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को दो आरोपी संदीप साहनी व श्रीभगवान साहनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त लाठी व लोहे की राड पुलिस ने बरामद किया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को थाने पर बुलाई थी। लेकिन बुधवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चले ईट, पत्थर व लोहे की राड से धर्मेंद्र साहनी सहित नौ लोग घायल हो गए थे। जिसमें धर्मेंद्र की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए गुरुवार को भी पुलिस बल तैनात है।