फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीड़ित परिवार से सीओ ने की पूछताछ

पीड़ित परिवार से सीओ ने की पूछताछ

Tue, 05 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से सीओ ने की पूछताछ
बलिया। थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मनोज सिंह की गोली मारकर महाराजपुर चट्टी के समीप तीन जून को शव फेंक दिया गया था। इस मामले में सीओ बांसडीह टीएन दुबे पुरास पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के विषय में जानकारी ली। पुलिस ने दर्जनों लोगो से पूछताछ की और मामले का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस मृतक के मोबाइल को ट्रेस कर उसका काल विवरण पर नजर दौड़ा रही है। सोमवार को मृतक के गांव में सन्नाटा छाया रहा। रिश्तेदार, दोस्त मृतक के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बधा रहे थे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तीन जून की सुबह सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधे के 63-64 के बीच सड़क के किनारे शव राहगीरों ने देखा। इसके बाद सहतवार पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच छानबीन शुरू किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की शिनाख्त उसके पाकेट में मिले आधार कार्ड के आधार पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मनोज सिंह (45) पुत्र परशुराम सिंह के रुप में की गई। मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ठेकेदारी व अन्य बिंदुओं को लेकर विवेचना कर रही है। इस बाबत बांसडीह सीओ टीएन दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed