फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत

संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत

Sun, 18 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत
रतसर(बलिया) । गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद घरवालों ने आनन फानन में लाश को ठिकाने लगाने के बाद मृतका के मायके खबर दी। खबर मिलते ही मृतका के पिता के साथ दर्जनों महिलाएं ससुराल पहुंची। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा निवासी शिवबचन राम की पुत्री किरन देवी का विवाह गड़वार थाना के धनौती गांव निवासी प्रकाश चंद्र राम के साथ हुआ था। मृतका के पिता का आरोप है कि पति प्रकाश चंद्र के साथ ससुरालीजनों ने मेरी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण व एसओ गड़वार ने मृतका के पति प्रकाश चंद्र राम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मृतका के पति प्रकाश का कहना है कि भोर में उसकी पत्नी की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए बलिया ले जा रहा था। इसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद बाहर ही बाहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed