{"_id":"5988adeb4f1c1ba6718b4801","slug":"61502129643-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में सात महिला समेत आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में सात महिला समेत आठ घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। थानांतर्गत रेवती हरिहां संपर्क मार्ग एवं रेवती बलिया मुख्य मार्ग पर क्रमश: टेंपू के पलटने एवं एक बाइक सवार द्वारा भैंस को बचाने में हुई दुर्घटना में कुल सात महिला व पुरुष घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद टेम्पू के नीचे दबी एक महिला एवं एक पुरुष को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय पर चल रहा है।
सोमवार को दिन में करीब एक बजे दस सवारियों से लदी एक टेम्पू रेवती से हरिहां को रवाना हुआ। टेंपो अभी हरिहां तीन मुहानी के पास पहुंचा था कि अचानक पलट गया। टेंपो के पलटने से दशरथ यादव (45) निवासी भोपालपुर तथा मुन्नी देवी (40) टेम्पू के नीचे दब गई। घटना की सूचना पाते ही आसपास के लोग मौके पर जुट कर टेंपो को उठाये एवं दबे तथा घायल बीकू रजक (60) निवासी हरिहां एवं आंशिक रूप से घायल अंशू 11निवासी छाता को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए दशरथ एवं मुन्नी देवी को जिला अस्पताल को रेफर किया गया।
उधर सुनील वर्मा (25) निवासी बूधन चक, दया छपरा अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ मामा के गांव सोनवानी से अपने ससुराल आने के क्त्रस्म में रेवती बलिया मुख्य मार्ग पर त्रिकाल पुर सहतवार के बीच भैंस को बचाने के चक्कर में पत्नी सहित गिर कर घायल हो गये।भैंस चरा रहे राजेश यादव भी बाइक के चपेट में आनेसे घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर मां-बेटे घायल
रसड़ा। नगर के कृषि मंडी के समीप बाइक से गिरकर मां-बेटे घायल हो गये। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी पूनम (27) पत्नी जितेंद्र अपने दो वर्षीय पुत्र आदित्य बाइक से कासिमाबाद जा रही थी। जैसे ही वह कृषि मंडी के समीप पहुंची कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे मां-बेटे घायल हो गए।