फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मैजिक-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

मैजिक-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैजिक-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
मनियर। कसबा स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार की दोपहर बाइक व टाटा मैजिक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, मैजिक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर एक बजे मनियर कस्बा के वार्ड नंबर 10 निवासी प्रशांत गुप्ता उर्फ लड्डू (18), वार्ड नंबर-एक निवासी धनंजय रजक (20) एवं गंगापुर निवासी कन्हैया गोंड (20) एक ही बाइक से सिकंदरपुर जा रहे थे। जैसे ही वे मनियर बस स्टैंड के पास पहुंचे कि सामने से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों युवक उछल कर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रशांत गुप्ता व धनंजय रजक को मृत घोषित कर दिया। जबकि कन्हैया गोंड को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सक ने नाजुक हालत देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट...
तीनों दोस्तों की एक साथ जली चिता
मनियर। बताया जा रहा है कि मृतक प्रशांत कुमार गुप्ता, धनंजय रजक व कन्हैया गोंड तीनों मित्र थे। तीनों एक साथ पढ़ने या कहीं भी घूमने जाते थे। तीनों अपने-अपने मां-बाप के ज्येष्ठ पुत्र थे। मनियर के शमशान घाट पर तीनों की चिंताएं भी एक साथ जलीं। जिससे मनियर कस्बा में खुशी की जगह माहौल गमगीन हो गया। उधर, तीनों परिवारों के परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed