{"_id":"5b8c2e5642c79246353bc8ba","slug":"51535913558-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला 220 बोरी सरकारी अनाज जब्त, मुकदमा की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिला 220 बोरी सरकारी अनाज जब्त, मुकदमा की तैयारी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक घर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 110 बोरी गेहूं और 110 बोरी चावल रखे होने की सूचना पर अधिकारियों ने छापेेमारी कर अनाज को जब्त कर लिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है और तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच कर रही है। वहीं इस कालाबाजारी से जुड़ा एक आरोपी फरार है।
बताया जाता है कि शनिवार की रात एडीएम को सूचना मिली कि भलुही गांव में दिनेश सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह के घर सरकारी अनाज रखा गया है। अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल के निर्देश पर एसडीएम सदर ने रात को ही गांव में जाकर जिसमें राशन रखा था उस कमरे को सील करा दिया। रविवार को एक टीम ने इसकी जांच की तो 110 बोरी गेहूं और 110 बोरी चावल मिला। यह पीडीएस का अनाज था। पूछताछ के दौरान दिनेश सिंह ने बताया कि रामचंद्र चौहान ने घर को किराए पर लिया है। उधर, रामचंद्र चौहान फरार है। इसकी जांच सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव व संजीव कुमार तथा सदर तहसील के नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी कर रहे हैं। इस मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी राशन को जब्त कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।