{"_id":"5b2bedbd4f1c1bf76e8b96d7","slug":"51529605565-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख मूल्य के अवैध शराब पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 लाख मूल्य के अवैध शराब पुलिस ने पकड़ा
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। बैरिया पुलिस ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित एक खेत में खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में लोहे की चादर से पैक की गई चंडीगढ़ निर्मित गोवा स्पेशल प्रीमियम शराब पकड़ा। पुलिस ने थाने ले जाकर लोहे की चादर को कटवाया तो उसमें 180 एमएल के 403 पेटी में कुल 19344 शीशी चंडीगढ़ निर्मित शराब मिला। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पुलिस की मानें तो मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को दोपहरी धूप में क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में बैरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को नजदीक आते देख शराब कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने खेत में खड़ी ट्राली को कब्जे में ले लिया और थाने लाया। पुलिस ने लोहे की चादर को काट कर देखा तो उसमें 180 एमएल के 403 पेटी में कुल 19344 शीशी चंडीगढ़ निर्मित शराब निकला। पुलिस ने बताया कि इस शराब की कीमत प्रदेश की दर से करीब 20 लाख रुपये है जबकि बिहार में जाने के बाद इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये तक कारोबारियों को मिल सकता था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक ट्राली पर शराब लाद कर लोहे के चादर से पैक कर खेत में रखा गया था जिसे कारोबारी रात में बिहार भेजने वाले थे। एसएचओ गगनराज सिंह को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर अवैध शराब लदे ट्राली को पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद शराब कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। शराब पकड़ने वाले टीम में एसएचओ के अलावा एसआई रविंद्र पांडेय, वीरेंद्र प्रताप दुबे, जयराम वर्मा, लालबहादुर यादव आदि रहे।