फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अज्ञात पिकअप की जद में आने से वृद्घ की मौत

अज्ञात पिकअप की जद में आने से वृद्घ की मौत

Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात पिकअप की जद में आने से वृद्घ की मौत
सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर थाने आई। वृद्ध की पहचान लल्लन राम(55) गोसाईपुर निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों की माने तो मृतक लल्लन राम थाना क्षेत्र के खरीद गांव शुक्रवार की शाम साइकिल से निमंत्रण देने गए हुए थे, जहां से निमंत्रण देकर वापस आ रहे थे। जैसे ही शेखपुर गांव के समीप पहुंचे कि अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। अंत में शव को लेकर पुलिस थाने चली आई। शनिवार की सुबह परिजन मृतक को ढूढ़ने निकले, उन्हें पता चला कि शेखपुर के समीप रात में सड़क दुर्घटना हुई है। इसके बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे जहां उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed