फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छेड़खानी करते समय मंजनुओं की जमकर पिटाई, एक धराया

छेड़खानी करते समय मंजनुओं की जमकर पिटाई, एक धराया

Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी करते समय मंजनुओं की जमकर पिटाई, एक धराया
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर छात्राओें के साथ करीब 15 दिनों से छेड़खानी कर रहे युवकों को शनिवार को परिवार के लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही रास्ते से गुजर रहे चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि बाकी के तीन आरोपी भागने में सफल रहे। परिजनों की माने तो छात्राएं जब भी स्कूल के लिए निकलती थी शहर के ही चार-पांच छात्र ई रिक्शा पर सवार होकर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर देते थे। जिसकी शिकायत छात्राओं ने अपने परिवार के लोगों से की। शनिवार को स्कूल से वापस लौटते समय छात्राओं के साथ युवाओं ने चार-पांच युवाओं ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसकी सूचना परिवार के लोगों को कई दिनों से होने के चलते वे भी उनके पीछे ही थे। अपने घर की बेटियों के साथ छेड़खानी देख परिवार के लोगों ने मंजनुओं की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज ओवरब्रिज से होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में मारपीट देख एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे चौकी में लाया गया। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना था कि करीब 15 दिनों से लड़कियां इसकी शिकायत कर रही थी। जिसे शनिवार को परिवार के लोगों ने खुद अपनी आंखों से देखा। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती है तो हम मामले में न्याय के लिए मुख्यमंत्री दरबार तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed