{"_id":"583d93c64f1c1b0d1ede600a","slug":"5-gharon-se-lakhon-ki-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में घुसे चोर लाखों के गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घरों में घुसे चोर लाखों के गहने चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 29 Nov 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ पांच घरों में घुसकर गहने, नगदी व हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुर कटराई गांव निवासी पूर्व प्रधान परमात्मा यादव के घर में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सो रही उनकी भाई की पत्नी को उसी के कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद दूसरे कमरे में रखे लाखों रुपये के गहने, नगदी व कपड़े चुरा लिए। इसके बाद बगल के ही काशी नाथ यादव व बृजेश यादव के घर में घुस गए, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वहां से कुछ दूर गांव के ही चन्दन रजक के घर में घुस कर एक अटैची में रखे दस हजार नगदी लेकर फरार हो गए।
चंदन के घर का दरवाजा खुला देख पूर्व प्रधान घुरिया देवी ने चंदन को आवाज लगाई और दरवाजे के समीप पहुंच गई तो चोरों ने जाते-जाते घुरिया देवी के कान का टाप्स नोंच लिए। घुरिया देवी का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये। तब तक चोर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।