फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   28 मवेशियां बरामद, तीन गिरफ्तार

28 मवेशियां बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
28 मवेशियां बरामद, तीन गिरफ्तार
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रक से 20 बैल व दो बछिया पुलिस ने मुक्त कराया। ट्रक को बिहार के रास्ते बंगाल भेजा जा रहा था। उधर, चांददियर चौकी के पास भी पुलिस ने आधा दर्जन पशु लदे दो पिकअप को पकड़ा और दोनों के चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर नरहीं में भी छह एक पिकअप से तीन पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के बैरिया मांझी मार्ग पर चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मायापति पांडेय का सूचना मिली कि एक ट्रक पर पशुओं को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल भेजा जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो पशु तस्कर कारगिल पेट्रोल पंप के समीप ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया और थाने लेकर आई। ट्रक में 20 बैल व दो बछिया लादी गई थीं। आसपास के लोगों की मानें तो ट्रक में आधा दर्जन पशु तस्कर थे जो असलहों से लैस थे। लेकिन पुलिस को भारी पड़ता देख मौके पर ट्रक छोड़कर हवा में असलहे लहराते हुए बिहार की तरफ भाग गए। लेकिन पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। उधर, कुछ ही देर बाद चांददीयर पुलिस चौकी के समीप पुलिसकर्मियों ने चेकिंग में दो पिकअप से तीन-तीन पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन लेकर भागने लगे। इसके बाद चौकी के चौकी प्रभारी ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा और साथ ही दोनों चालकों व पिकअप पर मौजूद एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मवेशी लदे ट्रक व दोनों पिकअप तथा पकड़े गए आजमगढ़ के पखोदीपुर निवासी शैलेंद्र यादव , महुआ मुरार गांव निवासी शुभम सिंह व सहियांव गांव निवासी विवेक यादव के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरहीं: थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा थाने से कुछ ही दूरी पर बलिया से आती हुई सड़क पर मौजूद थे। इस दौरान बलिया से आती हुई पिकअप का चालक पुलिस को देख सहम गया और वाहन घुमाने का प्रयास करने लगा। स्थिति को भांप कर पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया। वाहन में लदे तीन मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरेराम गुप्ता निवासी कोटवारी, थाना रसड़ा, एक और सवार जयराम यादव, निवासी थाना रसड़ा, सुभाष निवासी नागपुर, थाना रसड़ा, एक अज्ञात का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने चारों लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक व खलासी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed