फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बिजली गिरने से मजदूर की मौत,पत्नी समेत चार झुलसे

बिजली गिरने से मजदूर की मौत,पत्नी समेत चार झुलसे

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से मजदूर की मौत,पत्नी समेत चार झुलसे
थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव के पास बुधवार की दोपहर तेज आंधी व बारिश में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग भी झुलस कर घायल हो गए। मुड़ाडीह गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति (50) समेत दर्जन भर मजदूर प्रतिदिन की भाति बुधवार को भी किसान के खेत में गेहूं काटने गये थे। सभी मजदूर मुड़ाडीह के उत्तर ताल के खेत मे कटाई मड़ाई का कार्य कर रहे थे।कि अचानक दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए कि अचानक चमक के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गयी। जिसकी चपेट में आने से छोटेलाल प्रजापति उर्फ झोटा(50) पुत्र पारस प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा उसकी पत्नी माधुरी देवी (45), लालझरी देवी (55) पत्नी सुदामा, पार्वती देवी गणेश राजभर व किसान परशुराम यादव(60)पुत्र शिवधनी घायल हो गये। सभी घायलों का नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed