फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   थाने के मालखाने का शोभा बढ़ा रहे कंप्यूटर

थाने के मालखाने का शोभा बढ़ा रहे कंप्यूटर

Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
थाने के मालखाने का शोभा बढ़ा रहे कंप्यूटर
दुबहर (बलिया)। सांसद आदर्श गांव ओझवलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यलाय से चोरी गए कंप्यूटर थाने के मालखाने की शोभा बढ़ा रहे। पुलिस ने इन्हें बरामद तो कर लिया लेकिन इन्हें विद्यालय को नहीं सौंपा।
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में पिछले वर्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ने के लिए बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद भरत सिंह ने अपने गोद लिए गांव ओझवलिया को पांच सेट कंप्यूटर 9 जुलाई 2017 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया था। कंप्यूटर प्राप्त होने बाद विद्यालय के बच्चों में उत्साह और उमंग जगा था कि पढ़ने वाले गरीब छात्रों को कंप्यूटर आदि का ज्ञान आसानी से मिल जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि यह कंप्यूटर लगने के एक सप्ताह बाद 16 जुलाई की रात विद्यालय की पीछे जंगले को तोड़कर अज्ञात लोगों ने कंप्यूटर सहित उसके सारे उपकरण चुरा लिए। जिसकी सूचना अगले दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संबंधित थाने में दर्ज कराई। दुबहर पुलिस ने हल्दी पुलिस की मदद से हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली गांव में पांचों कंप्यूटर बरामद तो कर लिया। लेकिन आज तक वह कंप्यूटर दुबहर थाने के मालखाने की शोभा बढ़ा रहा है। बरामद होने के बाद भी कंप्यूटर विद्यालय को किस कारण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यह कोई बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed