{"_id":"5a4fac0f4f1c1bd2178b52f7","slug":"41515170831-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप चालक से नगदी छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप चालक से नगदी छीना
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी दिमागी चट्टी पर गुरुवार की शाम एक कमांडर जीप ड्राइवर को मारपीट कर बदमाशों ने उसके पास से 1700 रुपये नकदी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात को ही दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी चिंटू गुप्त पुत्र शंभू प्रसाद गुप्त बलिया- बक्सर रूट पर कमांडर जीप चलाकर गुजर-बसर करता है। गुरुवार की रात स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करने के बाद दिमागी चट्टी पर टहल रहा था कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने पहले उसको लाठी, डंडे से मारापीटा। फिर उसके पास 1700 रुपये नकदी भी छीन लिया। चिल्लाने पर जब तक आसपास के लोग आते, तब तक बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ मेडिकल मुआयना कराया। उधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सिटी विजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में हाेंगे।