{"_id":"6af89d7d5ffd05cfaf083646","slug":"married-womans-body-found-hanging-in-bhuna-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164665-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
भूना। अनाज मंडी के पास एक किराए के मकान में शनिवार शाम 18 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंवर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। टीम प्रभारी डॉ. जोगिंदर सिंह ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस को दिए बयान में प्रिंस कुशवाह ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी काजल ने दोपहर को खाना बनाया था। प्रिंस बिहार के समस्तीपुर जिले के पुषोहो गांव का निवासी है। भोजन के बाद वह अपनी दुकान पर चला गया था। घर पर उसकी मां मंजू देवी आंगन में लेटी हुई थी।
प्रिंस के अनुसार, शाम को उसकी पत्नी काजल ने अचानक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने पंखे के हुक से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला और कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उसकी मां ने प्रिंस को इसकी सूचना दी। परिवार में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।