फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   36 people named, 13 arrested

36 लोग नामजद, 13 गिरफ्तार

Thu, 22 Mar 2018 10:55 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 22 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
36 people named, 13 arrested
बांसडीहरोड थाने के दिउली गांव में बवाल के बाद गांव में शांति के मद्देनजर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के दिउली गांव में बुधवार की शाम दो समुदाय के बीच चले ईट-पत्थर व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 36 लोगों पर नामजद एवं अज्ञात 30 लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि 13 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिउली गांव में बुधवार की शाम मस्जिद के पास स्थित गली से डब्लू वर्मा जा रहा था। जिसे गांव के ही अलाउद्दीन व जियाउल हक ने जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला गाली-गलौज के साथ कहासुनी में तब्दील हो गई। घटना स्थल से जाने के बाद युवक ने परिजनों व ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। तत्पश्चात दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


एक समुदाय के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंच दूसरे पक्ष पर पत्थर चलाने लगे। यह देख दूसरे समुदाय के लोग भी ईट-पत्थर चलाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय हमराहियों के साथ पहुंच उपद्रवियों को खदेड़ा और एसपी से लेकर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के हरिमोहन प्रसाद के तहरीर पर अलाउद्दीन, सहित 22 लोगों पर नामजद तथा 18 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष के मो. इशहाक के तहरीर पर डब्लू उर्फ दीपक समेत 14 लोगों पर नामजद तथा 12 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक पक्ष के अलाउद्दीन, तनवीर आलम, इशहाक, मो. मजहर, इमामुल हक, जावेद, खुर्शीद आलम तथा दूसरे पक्ष के डब्लू उर्फ दीपक, चमन, भोला पासवान, विक्की, मिथिलेश, संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को सदर तहसीलदार जितेंद्र सिंह पहुंच दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर शांति कायम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed