{"_id":"5a3404904f1c1bd0408bcf56","slug":"33-5000-seement-vyavasaayee-se-maangee-rangadaaree-cement-businessman-sought-for-rangdari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यवसायी से मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट व्यवसायी से मांगी रंगदारी
ballia
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभाव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ढाले के एक सीमेंट व्यवसायी से बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे व्यवसायी के परिवारीजनों के साथ ही क्षेत्रीय व्यवसायियों में दहशत है। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए - माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नगर से सटे कुन्डैल ढाला के प्रमुख सीमेंट व्यवसायी रामजन्म जायसवाल को 12 दिसंबर को बदमाशों ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी दी गई है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी को जान से मारने के लिए भी धमकाया। पीड़ित व्यवसायी ने गत 12 दिसंबर को ही इस मामले में लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, हौसला बुलंद अपराधियों ने 14 दिसंबर को आठ बार व्यवसायी को फोन कर धमकाया।
इस घटना के बाद व्यवसायी का परिवार दहशत में हो गया। व्यवसायी ने गुरुवार को घटना की जानकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी को दी तथा परिवार के लिए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।व्यवसायी के परिजन गुरुवार की रात प्रभारी थानाध्यक्ष बीपी सिंह से मिले तथा उन्हें जानकारी दी। उधर, घटना से क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों में दहशत है।