{"_id":"5cb77248bdec221473375e68","slug":"31555526216-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भाई को मारा चाकू , भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार की सुबह दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबाबू (32) और उसके छोटे भाई श्याम बाबू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि श्याम बाबू ने अपने बड़े भाई रामबाबू की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू सहित युवक को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों के पिता ने पुलिस को बताया कि मैं बाहर हूं, घर आकर देखता हूं क्या मामला है। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।