{"_id":"5bfee514bdec2241b27731df","slug":"31543431444-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी चोरी का नहीं खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह बाद भी चोरी का नहीं खुलासा
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बउली गांव में 16 नवंबर की देर रात चोरों ने एक मकान से नकदी समेत लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद भी अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे है।
जानकारी के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बउली निवासी तारकेश्वर चौरसिया के परिवार के सदस्य प्रतिदिन की भांति 16 नवंबर की रात भोजन कर सो रहा था। इसी बीच चोर घर के पीछे बांस के सहारे छत पर चढ़ सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए। इसके बाद जिस कमरे में लोग सो रहे थे, उस कमरे का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। तत्पश्चात जिस कमरे में सामान रखा था उस कमरे में रखे सभी बक्से और अटैची लेकर गांव से बाहर चले गए, जहां 15 हजार नकदी, सोने का मंगलसूत्र, सिकड़ी, हाथ के दो कड़ा, चांदी के तीन जोड़ी पायल, बिच्छिया के अलावा महंगी साड़ी और कपड़ा लेकर चले गये। एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी मामले को लेकर टीम गठित है, जो कार्रवाई में लगी हुई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।