फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छिनैती की घटनाओं से लोग भयभीत

छिनैती की घटनाओं से लोग भयभीत

Mon, 01 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
छिनैती की घटनाओं से लोग भयभीत
बैरिया(बलिया)। क्षेत्र में आए दिन हो रही छिनैती की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। उधर, शनिवार की देरशाम सफाईकर्मी से छिनैती के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बैरिया क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर आए दिन हो रही छिनैती से शाम के बाद सड़कों पर चलने वाले लोग भयभीत हो गए हैं। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर-सुरेमनपुर मार्ग पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने सफाईकर्मी संजय गुप्ता का मोबाइल छीनने के बाद पैर से मारकर गिरा दिया। रविवार को सफाईकर्मी ने रेवती पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने यह कह कर मुकदमा दर्ज नहीं किया किया कि घटनास्थल बैरिया थाना क्षेत्र में आता है। वहीं बैरिया थाना का कहना है कि रेवती पुलिस झूठ बोल रही है, घटनास्थल रेवती में ही पड़ता है। उधर, बैरिया थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से लूट, छिनैती व चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। यहां तक कि बीते ठंड के मौसम में हुई कई चोरी के मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद मामले में अब तक खुलासा नहीं हो सका है। जिससे चोर व लुटेरों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। इसके अलावा 22 सितंबर को नरायनगढ़-दलछपरा मार्ग पर स्टांप व दस्तावेज लेखक अजय वर्मा का बाइक, मोबाइल व 60 हजार रुपये नगदी लूट की घटना हुई। इसके दो दिन बाद सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग पर नरायनगढ़ निवासिनी पूनम राय की मोबाइल छीनने के साथ धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे पूनम राय का सिर फट गया था। इस तरह की घटनाओं को लेकर लोग सहमे हुए हैं। उमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, बैरिया ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन तहरीर दी गई है तो कार्रवाई जरूर होगी। आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर थानों को पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed