{"_id":"5b77125942c792463c04f4a1","slug":"31534530137-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर के धक्के से युवक घायल, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर के धक्के से युवक घायल, मची अफरा-तफरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (बलिया)। अवैध लाल बालू की ढुलाई करते ट्रैक्टर से गुुरुवार की देर शाम एक युवक घायल हो गया। जिससे बालू ढुलाई कर रहे सैकड़ों ट्रैक्टर चालकों में घंटो तक अफरा तफरी मची रही। आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया ढाले के नीचे काली मंदिर के पास गुरुवार को देर शाम विवेक साह (24) पुत्र दिनेश साह बाजार से अपने घर जा रहा था कि अवैध लाल बालू ढो रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगो ने मौके पर पहुंच चालक को पकड़ लिया औऱ बैठा लिया। जानकारी होते ही लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को अपने साथ लाई। युवक के घायल होने की सूचना पाते ही अवैध लाल बालू ढो रहे सैकड़ों ट्रैक्टर मालिकों व बालू कारोबारियों में अफरा तफरी मचा रहा। घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश में आने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।