फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छह दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

छह दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Tue, 13 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छह दिन बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
बलिया। डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के छठवें दिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। मालूम हो कि बीते बुधवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड निवासी महिला डांसर से बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। तत्पश्चात उसे मारपीट कर छोड़ दिया था। घटना के बाद जब डांसर थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उसे वापस भेज दिया। तब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि डांसर के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी देवनाथ यादव व लल्लन यादव निवासी उधोदवनी थाना बांसडीहरोड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed