{"_id":"5cc72fafbdec2207132d5259","slug":"21556557743-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दपति सहित पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दपति सहित पुत्र घायल
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : accident
बांसडीहरोड। बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित टकरसन गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर में दंपती व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी सुरजीत प्रजापति (32) अपनी पत्नी आशा देवी (30)एवं 13 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के इलाज के लिए जिला अस्पताल बाइक से जा रहे थे। इसी बीच टकरसन गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें सुरजीत, आशा एवं पुत्र प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरे बाइक सवार को राहगीरों ने पकड़ लिया। इस पर दूसरे बाइक चालक ने तीनों घायलों को इलाज कराने को निजी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज शुरू होते ही बाइक चालक फरार हो गया। पीड़ित ने उसे काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।