{"_id":"5c7036e1bdec2273a74d0d6f","slug":"21550857953-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की जद में आने से बाइक सवार घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर शुक्रवार को प्रात: भटपुरवा ग्राम के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी रामअवतार (35) पुत्र बांके प्रसाद मधुबन के कठगरा में बक्सा का दुकान करता है। रोजाना की तरह रामअवतार सड़क के किनारे गिट्टी के चलते असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ा। बाइक से गिरते ही ट्रक की चपेट में आ गया ,जिससे उसके बाएं हाथ पर ट्रक का पहिया चढ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदूआ के प्रधान अंगद यादव की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसका इलाज मऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।