फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पति, ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पति, ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पति, ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
जयप्रकाशनगर। दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के डेरा (पश्चिमी) निवासी एक युवक ने उसकी बहन की हत्या पर बहनोई, ससुर, चचिया ससुर, सास, देवर पर दहेज हत्या का केस बैरिया कोतवाली में दर्ज कराया है। साथ ही शव को गायब करने का भी आरोप लगाया है। बैरिया पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू डेरा (पश्चिमी) निवासी सतेंद्र कुमार यादव पुत्र योगी यादव की बहन मोला देवी की शादी बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर गांव निवासी नरेंद्र यादव पुत्र रविंद्र यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 10 मई 2015 को हुई थी। विवाह के बाद कुछ दिनों तक इनका दाम्पत्य जीवन ठीक ठाक चलता रहा और इस बीच दो पुत्र शिवम व सत्यम ने जन्म लिया। मोला देवी के भाई सतेंद्र बैरिया कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे बहन के पति नरेंद्र, ससुर रविंद्र यादव, चचिया ससुर राधेश्याम, सास मीना देवी, देवर अजीत के द्वारा दहेज में एक मोटर सायकिल व एक लाख रुपये दहेज की मांग हमेशा की जाती रही थी। नहीं मिलने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। तहरीर में उल्लेख किया है कि 18 अक्टूबर को चांददियर के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि आपकी बहन की हत्या हो गयी है। मैं गांव के कुछ लोगो को लेकर चांददियर पहुंचा तथा बहन की खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बल्कि कुछ दूरी पर खून के धब्बे , चप्पल, सिर के बाल व एक बिछिया मिला। आरोप लगाया है कि उपरोक्त लोगों ने मेरी बहन की हत्या कर लाश को कहीं गायब कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 बी, 504, 506, 498 डीपी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इसकी भनक लगते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सीओ उमेश कुमार का कहना है कि दोकटी थाना के बाबू के डेरा निवासी युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पड़ताल शुुरु कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed