{"_id":"5a0f1d244f1c1b65548bde22","slug":"21510939940-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार रुपया बदमाशों ने छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
28 हजार रुपया बदमाशों ने छीना
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरौली। नरहीं थाना अंतर्गत कोरंटाडीह चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर बदमाशों ने बाइक में बाइक लड़ाकर 28 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल 100 नंबर पुलिस तथा चौकी इंचार्ज को सूचना दिया। लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। शाम को पीड़ित द्वारा अज्ञात बदमाशाें के विरूद्ध तहरीर दिया गया।
नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह सरया निवासी जनार्दन तिवारी अपनी मां पार्वती देवी को लेकर उजियार स्थित यूनियन बैंक गए, जहां से 28 हजार रुपया निकाल कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोरंटाडीह चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे कि बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनकी बाइक में धक्का दे दिया। इसके बाद पीड़ित से हाथापाई कर बैग में रखा रुपया लेकर फरार हो गए।