फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

Fri, 21 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
रेवती। थाना क्षेत्र के बलिया-छपरा रेल लाइन पर गायघाट स्थित पचरुखा देवी मंदिर के पूरब मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले लाई। थाने में शव का शिनाख्त रेवती नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी रामध्यान पुत्र भिखारी साहनी के रूप में हुई। बताया जाता है कि रामध्यान किसी काम से पचरुखा की तरफ गए थे और रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांसडीहरोड : बलिया-छपरा रेल प्रखंड स्थित मनियारी जसाव गांव के सामने गुरुवार को डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। युवक के पर्स में मिले आधार कार्ड व पहचान पत्र में मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर-एक निवासी अजीत यादव (26) पुत्र रामजी यादव अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed