{"_id":"5c801087bdec22145d3822d5","slug":"201551896711-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ठगों ने एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ठगों ने एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में बुधवार को दो ठगों द्वारा एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर नहीं दिया गया था।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बभनौली निवासी हरिनाथ राजभर बुधवार को 25 हजार रुपये निकालने के लिए कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक पहुंचे, जहां चेक के माध्यम से 25 हजार रुपये निकाला और बैंक में ही एक जगह पर बैठकर रुपये गिनने लगे। इसीबीच दो युवक उनके पास एक-एक कर पहुंचे। इस दौरान एक युवक ने कहा कि मेरे पास दो लाख रुपया है। इसको जमा करा दीजिए, एक जगह से मैं चुरा के लाया हूं। अभी हरिनाथ राजभर कुछ समझ पाते कि दूसरे युवक ने कहा कि मेरा अकाउंट नंबर नहीं है। तुम चोरी का पैसा लाया हो पकड़े जाओगे। इसके बदले हमसे कुछ पैसा ले लो और अपना पैसा दे दो। इस पर पहला युवक तैयार हो गया। इसके बाद दूसरे युवक ने हरिनाथ से कहा कि आप 25 हजार रुपये दे दीजिए। 25 हजार रुपये मैं आपको दे देता हूं। इससे दो लाख रुपये ले लिया जाय और आधा-आधा बांट लिया जाएगा। इस पर हरिनाथ राजी हो गए और 25 हजार रुपये पहले युवक को दे दिया। जिसके बदले में युवक ने रुमाल में पैक कर दो लाख के नाम पर कागज का टुकड़ा उनको दे दिया। जब हरिनाथ उसे देखने का प्रयास किए तो दूसरे युवक ने कहा कि अभी मत देखिए, नहीं तो कोई जान जाएगा। इसको चले जाने दीजिए, तब देखा जाएगा। इसके बाद उसने रुमाल में बंधे दो लाख के नाम पर कागज के टुकड़े को पाकेट में रख लिया। इसी बीच दूसरा युवक चकमा देकर फरार हो गया। जब हरिनाथ ने रुमाल खोला तो कागज का टुकड़ा देख चिल्लाने लगे और कहा कि बदमाश मेरा पैसा लूट के भाग गए। शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दिया गया था। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।