{"_id":"5b7efe2742c792464429e77f","slug":"201535049255-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदी के देवर ने किया बलात्कार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीदी के देवर ने किया बलात्कार, केस दर्ज
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसकी दीदी के देवर ने ही बलात्कार किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो घर वालों को इसका पता चला। पीड़िता के पिता ने थाने में बुधवार को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 14 वर्षीय किशोरी अपने दीदी के ससुराल में आती जाती रहती थी। इस बीच किशोरी के दीदी के देवर ने उसके साथ संबंध बना लिया। मंगलवार को किशोरी के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। चिकित्सक के यहां ले जाने पर पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद किशोरी के माता-पिता ने पूछताछ की तो मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।