फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बालिका हत्या के मामले में पड़ोस के दो सगे भाइ के खिलाफ केस दर्ज

बालिका हत्या के मामले में पड़ोस के दो सगे भाइ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बालिका हत्या के मामले में पड़ोस के दो सगे भाइ के खिलाफ केस दर्ज
बैरिया। जटहवा बाबा स्थान के पास रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही विसुनपुरा निवासी बालिका करिश्मा की गुरुवार की शाम गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें बैरिया पुलिस ने पिता दयाशंकर नट की तहरीर पर पड़ोसी धर्मेन्द्र नट व मुन्ना नट दो सगे भाइयों के खिलाफ साजिश कर हत्या करवाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

मृत बालिका के पिता ने तहरीर में बताया कि आरोपी तीन भाई है, जिसमें से एक नाबालिग है, आरोपी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने ही गोली मरवाई है। बताया जाता है कि बालिका को गोली लगने के बाद जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो मौके पर जंग लगा एक पिस्टल जिसमें एक गोली फंसी हुई बरामद हुई, पुलिस की मानें तो उसी पिस्टल से गोली चली है। पुलिस की माने तो बरामद पिस्टल को पुलिस वाराणसी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेजेगी, फोरेंसिक रिपोर्ट में फिंगर प्रिंट का मिलान होगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed