{"_id":"5a32ba2e4f1c1ba7668ba0cb","slug":"201513273902-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुल्हे की निकली चिंगारी से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुल्हे की निकली चिंगारी से लाखों का नुकसान
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील क्षेत्र के कंझारी दलित बस्ती गांव में बुधवार की देर शाम चूल्हे की निकली चिंगारी से आग लग गई। इस आगलगी की घटना में छ: रिहायशी झोपड़िया जलकर राख हो गयी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी में जरूरी घरेलू समान नगदी समेत आठ बकरिया एक पड़िया झुलस कर मर गयी। जबकि एक युवक तथा एक गाय गंभीर रुप से झुलस गई। युवक का इलाज चिलकहर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
रसड़ा तहसील क्षेत्र के कंझारी गांव में बुधवार की देरशाम बिन्दू देवी पत्नी रतन राम अपनी रिहायशी झोपड़ी में खाना बना रही थी, इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी ने रिहायशी झोपड़ी को अपने जद में ले लिया। आग ने देखते ही देखते बिंदू देबी की चार तथा सुभग राम की दो रिहायशी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में बंधी आठ बकरिया तथा एक पड़िया झुलस कर मर गयी। जबकि एक गाय गंभीर रुप से झुलस गई। झोपड़ी में आग लगते देख अपना प्रमाणपत्र निकालने गया अनित कुमार (19) पुत्र रतन राम भी गंभीर रुप से झुलस गया। जब तक ग्रामीण आग पर काबे पाते तब तक झोपड़ी में रखे बिंदू देवी के नगद सात हजार रुपया, अनाज, गहना, बर्तन, कपड़ा तथा रोजमर्रे की सारे सामान जलकर राख हो गया। वहीं सुभग राम का भी तीन कुंटल धान, दो कुंटल गेंहू, गहना, भूसा, बर्तन, कपड़ा सहित घरेलु समान जल गया।