फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन माह बाद भी कन्हैया हत्याकांड की नहीं सुलझी गुत्थी

तीन माह बाद भी कन्हैया हत्याकांड की नहीं सुलझी गुत्थी

Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद भी कन्हैया हत्याकांड की नहीं सुलझी गुत्थी
ीमपुरा। सेवानिवृत्त रेलकर्मी कन्हैया हत्याकांड की गुत्थी तीन माह बाद भी पुलिस सुलझा नहीं सकी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को थाने लाई कई दिनों तक पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। इस हत्याकांड का मास्टर माइंड कौन है? यह पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनकर रह गयी है। वही घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार सहित आसपास के लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन

बतादे कि मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सुग्गी चौरी(सिसवा रेता) निवासी कन्हैया लाल दास भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी स्थित ससुराल में एक दशक से मकान बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। 30 मई की रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उनको चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस संपत्ति विवाद और आशनाई दोनाें पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों सहित उनके रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार बुढ़ापे में कन्हैया की हत्या क्यों हुई? कन्हैया के प्राइवेट पार्ट पर ही क्यों दर्जनाें वार किया गया? हत्या से पूर्व उनके घर की बिजली गुल होना। पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनकर रह गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत रक्त स्राव से हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती है। देखना यह है कि पुलिस मामले का सुलझा लेती है या फिर ठंडे बस्ते में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed